ब्रेकिंग न्यूज़ : रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस झारखंड के चतरा में क्रैश
झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस विमान दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। Beechcraft King Air C90 (VT-AJV) मॉडल का यह विमान रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क खो बैठा और घने जंगल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

