श्री नारायणन एकेडमी बना हजारीबाग का सबसे हाई-टेक स्कूल
होमवर्क से लेकर हर गतिविधि मोबाइल ऐप पर, साउंड-प्रूफ डांस व सिंगिंग क्लास ✍️ Pankaj Hindustani | Editor-in-Chief | HF…

सच्चाई की पहल
होमवर्क से लेकर हर गतिविधि मोबाइल ऐप पर, साउंड-प्रूफ डांस व सिंगिंग क्लास ✍️ Pankaj Hindustani | Editor-in-Chief | HF…
स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में 12 से 19 जनवरी तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होगा। रामकृष्ण मिशन रांची और हजारीबाग विवेकानंद युवा महामंडल की सहभागिता से प्रभात फेरी, प्रशिक्षण एवं मुख्य समारोह आयोजित किए जाएंगे।
स्वामी विवेकानंद जयंती को लेकर हजारीबाग में भव्य आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिवार द्वारा 12 जनवरी से 19 जनवरी 2026 तक ‘रन फॉर स्वदेशी’, भाषण प्रतियोगिता एवं मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा।
शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए झारखंड सरकार ने राज्यभर के सभी सरकारी, निजी और अल्पसंख्यक विद्यालयों में 06 से 08 जनवरी 2026 तक प्री-नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की सभी कक्षाएँ बंद रखने का आदेश जारी किया है। हालांकि इस अवधि में यदि कोई बोर्ड या प्री-बोर्ड परीक्षा निर्धारित है, तो उसके संचालन का निर्णय सक्षम प्राधिकारी द्वारा लिया जाएगा।
झारखंड के गढ़वा जिले में बेटी की मौत का बदला लेने के नाम पर एक मां ने अंधविश्वास की राह अपनाते हुए जादू-टोना के शक में एक व्यक्ति की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। यह घटना सामाजिक अंधविश्वास की भयावह तस्वीर पेश करती है।
हजारीबाग में बढ़ती शीतलहर और अत्यधिक ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने 05 और 06 जनवरी 2026 को जिले के सभी विद्यालय बंद रखने का आदेश जारी किया है। हालांकि यदि कक्षा 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा निर्धारित है, तो केवल परीक्षा के समय में बदलाव किया जाएगा।
झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य के कई जिलों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है। ठंडी हवाओं और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
हजारीबाग में मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर बैठे एक लाचार वृद्ध को बैठाकर भोजन कराया गया। वर्षों से चल रही इस सेवा पहल के तहत असहायों का दर्द देखा नहीं जाता, बल्कि उसे साझा कर राहत पहुँचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
हजारीबाग में संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय की 128वीं जयंती मनाई गई। झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह कार्यक्रम में शामिल हुईं। समाजसेवी अभिषेक कुमार ने पुष्पगुच्छा देकर सम्मान किया तथा स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार को लेकर आवेदन भी सौंपा।
दारू बासोबार स्थित सेवानी नदी नववर्ष के स्वागत का प्रमुख पिकनिक स्थल बन गई है। हजारों लोग परिवारों के साथ प्रकृति के बीच समय बिता रहे हैं। हरियाली, नदी की लहरें और खुशियों का माहौल पूरे क्षेत्र में उल्लास भर रहा है।