भाजपा का भरोसा कायम! दारू मंडल में फिर लहराया अशोक कुशवाहा का परचम

प्रबंध संपादक आलोक राज HF NEWS 24

दारू (हजारीबाग): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने दारू मंडल की संगठनात्मक मजबूती को देखते हुए एक बार फिर अशोक कुशवाहा को दारू मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। दोबारा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होते ही दारू मंडल में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मंडल अध्यक्ष पदभार ग्रहण करने के बाद अशोक कुशवाहा ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने भाजपा परिवार, दारू मंडल के सभी कार्यकर्ताओं एवं दारू प्रखंड की जनता का भी दिल से धन्यवाद दिया।

अशोक कुशवाहा ने कहा कि आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की।

प्रदेश नेतृत्व के इस फैसले से दारू मंडल में संगठनात्मक गति और मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *