HF NEWS 24
ALOK RAJ
03 November 2025
हजारीबाग/टाटीझरिया/ डहरभंगा: क्षेत्र में वाहन चोरी की घटना की ताजा मामला हजारीबाग जिले के डहरभंगा निवासी राजेंद्र साव का है, जिनकी बोलेरो गाड़ी (नंबर JH11M-5053) रविवार की रात 3 नवंबर को चोरी हो गई।

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र साव रोज़ की तरह अपनी बोलेरो गाड़ी को रात में घर के बाहर खड़ी करके सो गए थे। लेकिन जब वे सुबह उठे तो देखा कि गाड़ी अपनी जगह से गायब थी। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, मगर वाहन का कोई सुराग नहीं मिला।
घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई है, और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, जिससे लोग असुरक्षा की भावना महसूस कर रहे हैं।
पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालने की बात कही है और जल्द ही गाड़ी बरामद करने का भरोसा दिलाया है।
https://chat.whatsapp.com/GPVSxk0fZqiBY2yKPTZsed?mode=ems_copy_t






