झारखंड में मां ने रचा खौफनाक षड्यंत्र, जादू-टोना के शक में एक व्यक्ति की हत्या
झारखंड के गढ़वा जिले में बेटी की मौत का बदला लेने के नाम पर एक मां ने अंधविश्वास की राह अपनाते हुए जादू-टोना के शक में एक व्यक्ति की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। यह घटना सामाजिक अंधविश्वास की भयावह तस्वीर पेश करती है।

