बरकठा अंचल कार्यालय ने जारी किया आम इश्तिहार — सूर्यकुंड मेले की तैयारी शुरू
बरकठा अंचल कार्यालय हजारीबाग ने सूर्यकुंड मेला 2026 हेतु स्टॉल/डाक नीलामी के लिए आम इश्तिहार जारी किया है। न्यूनतम सुरक्षा जमा राशि ₹2,68,709 और डाक की प्रारंभिक राशि ₹4,03,171 तय की गई। नीलामी 16 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे अंचल कार्यालय में संपन्न होगी।

