दारू थाना की अनूठी पहल: साइबर अपराध से वाहन चोरी तक, पुलिस ने गांव-गांव फैलाया जागरूकता का संदेश
दारू थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में पुलिस ने साइबर क्राइम, सामाजिक कुरीतियों, यातायात नियमों और बढ़ती वाहन चोरी के खिलाफ विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया। PA सिस्टम के माध्यम से लोगों को वाहनों की सुरक्षा और सजग नागरिक बनने का संदेश दिया गया।

