RIMS की 10 एकड़ जमीन पर अवैध कब्ज़ा
रांची स्थित RIMS की लगभग 10 एकड़ जमीन पर वर्षों से चले आ रहे अवैध कब्जे को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने प्रशासन को 72 घंटे के भीतर सभी अतिक्रमण हटाने और परिसर को खाली कराने का आदेश दिया है। नोटिस जारी होते ही कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है और RIMS व पुलिस प्रशासन सक्रिय मोड में आ गया है।

