Hazaribaghव्यक्ति विशेष

झारखंड का चमकता सितारा: आदर्श ग्राम जरवा के सौरव शशि बने उप समाहर्ता (डिप्टी कलेक्टर)

हजारीबाग जिले के आदर्श ग्राम जरवा, चुरचू प्रखंड के सौरव शशि ने 11th–13th JPSC में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड प्रशासनिक सेवा के अंतर्गत उप समाहर्ता (डिप्टी कलेक्टर) पद पर सफलता प्राप्त की। किसान परिवार से आने वाले सौरव ने संघर्ष और असफलता को चुनौती देकर सफलता हासिल की। मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह में उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त किया, जिस क्षण ने पूरे गाँव को गर्व से भर दिया।

Charhi

पूर्णापानी, चुरचू में मिलावटी पनीर का भंडाफोड़

पूर्णापानी, चुरचू में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई। फूड इंस्पेक्टर ने 1.3 क्विंटल मिलावटी पनीर, 40 लीटर मक्खन और 10 किलो मक्का स्टार्च जब्त किया। सामग्री जांच के लिए नामकुम लैब भेजी गई, रिपोर्ट के बाद नष्ट किया जाएगा। विभाग ने आम जनता से मिलावट की शिकायत ‘Food Safety Connect App’ पर करने की अपील की।

Hazaribagh

St. Columba’s College, Hazaribagh में मनाया गया एनसीसी दिवस

St. Columba’s College, Hazaribagh में एनसीसी दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक ने कैडेटों को उत्साहित किया और राष्ट्र सेवा, अनुशासन और युवा नेतृत्व की भूमिका पर जोर दिया।

Ranchi

INDIA vs SA रांची वन-डे से पहले टिकट कालाबाज़ारी का बड़ा खुलासा

INDIA vs SOUTH AFRICA वन-डे मैच से पहले रांची पुलिस ने टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी टिकटों को असली कीमत से पांच गुना अधिक दाम में बेच रहे थे। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए चेतावनी जारी की है।

Hazaribagh

हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, गृहभेदन का उद्भेदन

हजारीबाग पुलिस ने गृहभेदन और चोरी के मामले का सफल उद्भेदन करते हुए तीन आरोपी—सुभाष चंद्र बोस उर्फ टैक्सी, भोला प्रसाद सोनी और अमित दुबे—को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से सोना-चांदी सहित सभी चोरी किए गए आभूषण और कीमती सामान बरामद किया।

Hazaribagh

हजारीबाग नगर निगम पर पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता का तीखा प्रहार

पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता ने हजारीबाग नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था और निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार को लेकर कड़ा हमला बोला, जल्द मुख्यमंत्री से शिकायत की चेतावनी।

Daru

दारू थाना प्रभारी की त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी अनहोनी

दारू थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की त्वरित कार्रवाई और साहसिक कदम से बड़वार के खलिहान में लगी आग पर काबू पा लिया गया, बड़ी दुर्घटना टल गई।

Hazaribagh

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का 25वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का 25वां स्थापना दिवस हजारीबाग के परिषदन भवन में जिला अध्यक्ष दिलीप पासवान की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश कुमार करण सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Jharkhand

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ED समन मामले में CM हेमंत सोरेन को 28 नवंबर को MP-MLA कोर्ट में होना होगा हाजिर

ED समन उल्लंघन मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट रद्द कर दी है। अब उन्हें 28 नवंबर को रांची स्थित MP-MLA कोर्ट में स्वयं हाजिर होना होगा। अदालत ने कहा— कानून सबके लिए समान है।

Hazaribagh

शिक्षा विभाग ने किया अंतर-जिला तबादला , हजारीबाग को मिले 56 शिक्षक

शिक्षा विभाग ने मानवीय आधार पर बीमार और महिला शिक्षकों का अंतर-जिला स्थानांतरण किया है। हजारीबाग को 56 शिक्षक मिले। स्थानांतरण से वरीयता प्रभावित होगी, जबकि पेंशन लाभ पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पदस्थापन दिसंबर के प्रथम सप्ताह में संभावित।