Jharkhand

ठंड बढ़ी, धुंध गहराई — झारखंड में सुबहों पर छा रहा है घना कुहासा, दृश्यता 800 मीटर तक गिरने की आशंका

झारखंड में सर्दी के साथ धुंध का असर तेज हो रहा है। सुबह रांची और आसपास के इलाकों में दृश्यता 800–1200 मीटर तक गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने कोहरे में और वृद्धि का पूर्वानुमान जताया है।

Dhanbad

झारखंड में ईडी का मेगा ऑपरेशन — कोयला माफिया नेटवर्क पर तड़ातड़ छापे, 40+ लोकेशन हिलीं

झारखंड में ईडी ने कोयला तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राज्यभर के 18 और बंगाल के 22 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कई बड़े कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश।

HazaribaghJharkhand

क्राइम कंट्रोल पर हजारीबाग एसपी का कड़ा संदेश — “जनता से जुड़ें, सूचना तंत्र मजबूत करें”

हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित क्राइम रिव्यू मीटिंग में सभी थाना प्रभारियों को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सामाजिक पुलिसिंग, जनसंपर्क और सूचना तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया।

DaruHazaribaghJharkhand

दारू खरिका  निवासी सत्येंद्र कुमार के घर लक्ष्मी का आगमन

हजारीबाग जिले के दारू खरिकागांव निवासी सत्येंद्र कुमार के घर 20 नवंबर को कन्या रत्न का जन्म हुआ। रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर के पद पर कार्यरत सत्येंद्र और उनकी पत्नी पायल कुमारी ने दूसरी बेटी का स्वागत किया। परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।

HazaribaghJharkhand

“आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार”: जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी

हजारीबाग जिले में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” अभियान 21 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक चलेगा। जिला प्रशासन ने सभी प्रखंडों और पंचायतों में शिविर लगाने की तैयारियाँ पूरी कर ली हैं ताकि ग्रामीणों को सरकारी सेवाएँ और प्रमाण-पत्र एक ही स्थान पर सरलता से मिल सकें।

BadagaonHazaribagh

बड़कागांव CHC में जबरन रक्तदान को लेकर बवाल—स्वास्थ्य कर्मी के परिजनों ने चिकित्सा प्रभारी पर लगाया गंभीर आरोप, वीडियो वायरल

बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जबरन रक्तदान को लेकर बड़ा विवाद हुआ। स्वास्थ्य कर्मी अरुण पांडेय के परिजनों ने चिकित्सा प्रभारी डॉ. अविनाश कुमार पर दुर्व्यवहार और दबाव बनाने का आरोप लगाया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जांच की मांग तेज हो गई है।

DhanbadRanchi

धनबाद के विधायक राज सिन्हा होंगे ‘उत्कृष्ट विधायक’ सम्मान से सम्मानित

धनबाद विधायक राज सिन्हा को झारखंड विधानसभा द्वारा ‘उत्कृष्ट विधायक’ सम्मान के लिए चयनित किया गया है। विधानसभा की बैठक में सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगी। 22 नवंबर को विधानसभा स्थापना दिवस के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

HazaribaghJharkhand

जिला अनुकंपा समिति की बड़ी बैठक: 9 में से 8 आश्रितों को मिली नियुक्ति की मंज़ूरी

हजारीबाग जिला अनुकंपा समिति की बैठक में 9 आवेदनों की समीक्षा के बाद 8 आश्रितों को नियुक्ति की स्वीकृति दी गई, जबकि एक आवेदन पर आगे जांच के निर्देश दिए गए। समिति ने सभी दस्तावेज़ों और पात्रता की गहन जांच कर निर्णय लिया।

DaruHazaribaghJharkhand

झुमरा में ‘झारखंडी फास्ट फूड’ का भव्य उद्घाटन — स्वाद के नए सफर की हुई शुरुआत

झुमरा में ‘झारखंडी फास्ट फूड’ का भव्य उद्घाटन किया गया। बबलू मेहरा, नारायण दास और आलोक राज ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला और संचालक करण कुमार ने गुणवत्तापूर्ण सेवा देने का संकल्प लिया।

DaruHazaribaghJharkhand

थाना प्रभारी मोहम्मद इक़बाल हुसैन की पहल की ग्रामीणों ने की खुलकर सराहना

दारू थाना क्षेत्र के कवालू गांव में थाना प्रभारी मोहम्मद इक़बाल हुसैन के नेतृत्व में पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें साइबर क्राइम, अवैध अफीम खेती, यातायात नियम, नशा मुक्ति और सामाजिक कुरीतियों पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।