Charhi

पूर्णापानी, चुरचू में मिलावटी पनीर का भंडाफोड़

पूर्णापानी, चुरचू में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई। फूड इंस्पेक्टर ने 1.3 क्विंटल मिलावटी पनीर, 40 लीटर मक्खन और 10 किलो मक्का स्टार्च जब्त किया। सामग्री जांच के लिए नामकुम लैब भेजी गई, रिपोर्ट के बाद नष्ट किया जाएगा। विभाग ने आम जनता से मिलावट की शिकायत ‘Food Safety Connect App’ पर करने की अपील की।

Hazaribagh

St. Columba’s College, Hazaribagh में मनाया गया एनसीसी दिवस

St. Columba’s College, Hazaribagh में एनसीसी दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक ने कैडेटों को उत्साहित किया और राष्ट्र सेवा, अनुशासन और युवा नेतृत्व की भूमिका पर जोर दिया।

Hazaribagh

हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, गृहभेदन का उद्भेदन

हजारीबाग पुलिस ने गृहभेदन और चोरी के मामले का सफल उद्भेदन करते हुए तीन आरोपी—सुभाष चंद्र बोस उर्फ टैक्सी, भोला प्रसाद सोनी और अमित दुबे—को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से सोना-चांदी सहित सभी चोरी किए गए आभूषण और कीमती सामान बरामद किया।

Hazaribagh

हजारीबाग नगर निगम पर पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता का तीखा प्रहार

पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता ने हजारीबाग नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था और निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार को लेकर कड़ा हमला बोला, जल्द मुख्यमंत्री से शिकायत की चेतावनी।

Daru

दारू थाना प्रभारी की त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी अनहोनी

दारू थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की त्वरित कार्रवाई और साहसिक कदम से बड़वार के खलिहान में लगी आग पर काबू पा लिया गया, बड़ी दुर्घटना टल गई।

Hazaribagh

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का 25वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का 25वां स्थापना दिवस हजारीबाग के परिषदन भवन में जिला अध्यक्ष दिलीप पासवान की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश कुमार करण सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Hazaribagh

शिक्षा विभाग ने किया अंतर-जिला तबादला , हजारीबाग को मिले 56 शिक्षक

शिक्षा विभाग ने मानवीय आधार पर बीमार और महिला शिक्षकों का अंतर-जिला स्थानांतरण किया है। हजारीबाग को 56 शिक्षक मिले। स्थानांतरण से वरीयता प्रभावित होगी, जबकि पेंशन लाभ पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पदस्थापन दिसंबर के प्रथम सप्ताह में संभावित।

Hazaribagh

19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में हज़ारीबाग का दमदार प्रदर्शन

19वीं राष्ट्रीय जंबूरी, लखनऊ में झारखंड ने सोहराई कला पर आधारित शानदार स्टेट गेट बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस गेट का निर्माण हज़ारीबाग के प्रवीण कुमार जायसवाल और उनकी टीम ने किया, जिसने झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर चमकाया।

Hazaribagh

हज़ारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई , 08 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

हज़ारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 08 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं और 06 अपराधियों को गिरफ्तार किया। संगठित बाइक-चोरी गिरोह के खुलासे से जिले में सुरक्षा और भरोसे का माहौल मजबूत हुआ है।

DaruHazaribagh

दारू थाना में एंटी-क्राइम अभियान

दारू थाना क्षेत्र में पु.अ.नि मिथु मुर्मू के नेतृत्व में एंटी-क्राइम के तहत वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया। दोपहिया, चारपहिया और बसों की विस्तृत जांच की गई, जिससे सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूती मिली।