धीरज कुमार बने बच्चों के हीरो — गीत, नृत्य और रंगारंग प्रस्तुतियों से गूँजा विद्यालय परिसर
दारू स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाध्यापक धीरज कुमार के नेतृत्व में बच्चों ने गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत किए। विशेष भोजन वितरण के साथ पूरा कार्यक्रम उत्सव जैसा माहौल बन गया।

