बच्चों की सेहत सर्वोपरि : झारखंड में 08 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश
शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए झारखंड सरकार ने राज्यभर के सभी सरकारी, निजी और अल्पसंख्यक विद्यालयों में 06 से 08 जनवरी 2026 तक प्री-नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की सभी कक्षाएँ बंद रखने का आदेश जारी किया है। हालांकि इस अवधि में यदि कोई बोर्ड या प्री-बोर्ड परीक्षा निर्धारित है, तो उसके संचालन का निर्णय सक्षम प्राधिकारी द्वारा लिया जाएगा।

