छत्रपति प्लस टू हाई स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य आयोजन


✍️ Alok Raj | Managing Editor| HF News 24

छत्रपति प्लस टू हाई स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। खेल महोत्सव का पहला दिन 26 तारीख शुक्रवार को तथा दूसरा दिन 27 तारीख शनिवार को संपन्न हुआ। इन दो दिनों तक विद्यालय परिसर खेल, अनुशासन और उमंग से सराबोर नजर आया।
खेल महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खो-खो प्रतियोगिता में बॉयज वर्ग में येलो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, वहीं गर्ल्स वर्ग में ब्लू टीम विजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता में बॉयज वर्ग में रेड टीम ने जीत दर्ज की, जबकि गर्ल्स कबड्डी में ब्लू टीम ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
दौड़ प्रतियोगिता में बॉयज वर्ग में आर्यन कुमार ने प्रथम, सूरज कुमार ने द्वितीय तथा प्रिंस कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गर्ल्स रनिंग में साक्षी कुमारी प्रथम, सुरभि कुमारी द्वितीय और प्रियंका कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा जूनियर वर्ग में भी अनेकों खेल आयोजित किए गए, जिनमें कई बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार प्राप्त किए।
खेल महोत्सव के समापन अवसर पर सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को विद्यालय प्रशासन की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सिकंदर कुमार की विशेष रूप से सराहना की गई। उनके कुशल नेतृत्व, अनुशासनप्रियता और छात्रों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण के कारण ही इस तरह का सफल एवं अनुशासित आयोजन संभव हो सका। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों को खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन से विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित नजर आए और सभी ने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। https://chat.whatsapp.com/GPVSxk0fZqiBY2yKPTZsed?mode=ems_copy_t

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *