
दारू प्रखंड अंतर्गत अवैध रूप से संचालित क्लीनिक व मेडिकल दुकानों पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सघन छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान जबरा स्थित शर्मा मेडिकल, श्रीनिवास पंडित मेडिकल, तथा झुमरा के नारायण ड्रग सेंटर, गुप्ता मेडिकल हॉल, रिद्धि मेडिकल, R.D.D फार्मा, बाबा मेडिकल और मेसर्स मेडिसिन हाउस साथ ही अनेकों दुकानों की विस्तृत से जांच की गई।
टीम ने दुकानों में रखी दवाइयों, स्टॉक रजिस्टर, बिल और लाइसेंस से संबंधित दस्तावेजों की छानबीन की। जांच के दौरान कई दुकानों में वैध रजिस्ट्रेशन उपलब्ध नहीं मिला, वहीं कुछ स्थानों से खराब और संदिग्ध दवाइयाँ बरामद की गईं। अधिकारियों ने इन दवाइयों को मौके पर जप्त कर जांच के लिए अपने साथ ले लिया, ताकि यह सत्यापित किया जा सके कि दवाइयाँ एक्सपायर थीं, गलत तरीके से संग्रहित थीं या नियमों के विरुद्ध बिक्री के लिए रखी गई थीं।
मौके पर डॉ. प्रवीण कुमार नाथ (मेडिकल ऑफिसर, सदर), अंचल अधिकारी रामबालक कुमार, पु. आ.नि. मिथु मुर्मू, शुमन कुमार बड़ा बाबू सदर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
अधिकारियों ने कहा कि बिना लाइसेंस मेडिकल दुकान चलाना गंभीर उल्लंघन है और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



