दारू पुलिस की सटीक कार्रवाई — फरार वारंटी आनंदी प्रसाद गिरफ्तार, अदालत में पेश

आलोक राज की रिपोर्ट , HF News 24

07 नवंबर 2025

दारू (हजारीबाग़): दारू थाना पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों के खिलाफ सख़्त रुख अपनाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। धारा 376/511 भा.द.वि. के गंभीर मामले में वर्षों से फरार चल रहे वारंटी आनंदी प्रसाद, पिता टहल महतो, निवासी ग्राम जिनगा, थाना दारू, जिला हजारीबाग़, को पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी मोहम्मद इकबाल हुसैन के नेतृत्व में गठित टीम ने रणनीतिक तरीके से यह कार्रवाई की, जिससे आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत न्यायिक प्रक्रिया के तहत मननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आनंदी प्रसाद काफी समय से फरार था। लगातार प्रयासों और गुप्त सूचना के आधार पर आखिरकार उसे पकड़ लिया गया।

दारू थाना की इस सक्रियता से क्षेत्र में पुलिस की साख और जनता का विश्वास और मज़बूत हुआ है।

लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा — “दारू पुलिस अपराधियों के लिए अब खौफ़ का नाम बन चुकी है।”

https://chat.whatsapp.com/GPVSxk0fZqiBY2yKPTZsed?mode=ems_copy_t

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *