दारू प्रखंड के दिग्वार में वन विभाग सक्रिय, अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप


अवैध कब्जे की शिकायतों पर वनपाल कुंदन कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई

Alok Raj| Managing Editor| HF News 24

हजारीबाग (दारू)।
दारू प्रखंड के दिग्वार गांव में सोमवार को वन विभाग की टीम ने सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायतों के आधार पर मापी अभियान चलाया। कार्रवाई का नेतृत्व वनपाल कुंदन कुमार ने किया।

टीम ने मौके पर कई संदिग्ध भूखंडों की पहचान की और जमीन की वास्तविक सीमा का निर्धारण किया। वन विभाग ने ग्रामीणों को स्पष्ट किया कि सरकारी और वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण कानूनन दंडनीय है।

मापन कार्य के दौरान वनपाल कुंदन कुमार ने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग ने ग्रामीणों को सरकारी भूमि के नियम, वन क्षेत्र की सीमाओं और इसके संरक्षण से जुड़े नियमों की जानकारी भी दी। स्थानीय लोगों ने विभाग की इस कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि इससे भविष्य में अवैध कब्जे की घटनाओं पर रोक लगेगी।

वनपाल कुंदन कुमार की कार्यशैली और सक्रियता की क्षेत्र के लोग लगातार सराहना कर रहे हैं। वन सुरक्षा, हरियाली संरक्षण और सरकारी संपत्ति की रक्षा के प्रति उनकी तत्परता दिग्वार सहित आसपास के गांवों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

https://chat.whatsapp.com/GPVSxk0fZqiBY2yKPTZsed?mode=ems_copy_t

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *