कटकमदाग प्रखंड पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल, क्षेत्र के शोकाकुल परिवारों से मिलकर ढाँढस बँधाया

Alok Raj| Managing Editor| HF News 24

09 November 2025

कटकमदाग (हजारीबाग): हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में निधन हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और शोकग्रस्त परिवारों को सांत्वना दी।

सांसद जायसवाल ने ग्राम कटकमदाग निवासी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार गुप्ता के पिता स्वर्गीय गणेश साव के आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गणेश साव न केवल एक परिश्रमी कृषक थे, बल्कि समाजसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय थे। उनके निधन से क्षेत्र ने एक सरल और मिलनसार व्यक्तित्व को खो दिया है। सांसद ने परिवार से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस गहन दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

इसके बाद सांसद मनीष जायसवाल ने कटकमदाग प्रखंड के ग्राम हाथामेढ़ी का भी दौरा किया, जहां उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि दीपक कुमार पंडित की माता स्वर्गीय उर्मिला देवी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके श्राद्ध एकादशा के अवसर पर तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि उर्मिला देवी का आकस्मिक निधन न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गहरा आघात है।

सांसद ने कहा कि दुख की घड़ी में परिवार को संबल देना समाज का दायित्व है। ऐसे अवसर पर एकजुट रहकर एक-दूसरे का सहयोग करना ही सच्ची मानवीय संवेदना है।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, किशोर कुमार राणा, रेणुका साहू, इन्द्रनारायण कुशवाहा, मिथलेश कुमार यादव, जीवन मेहता, लब्बू गुप्ता, रंजन चौधरी, कृष्णा मेहता, मुखिया प्रतिनिधि सुनील यादव, बसंत यादव, कमल साव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

https://chat.whatsapp.com/GPVSxk0fZqiBY2yKPTZsed?mode=ems_copy_t

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *