लगातार 10 वर्षों से कर रहे हैं विक्षिप्तों की सेवा
पंकज हिन्दुस्तानी, मुख्य संपादक, HF News 24

05 November 2025
दारू/ हजारीबाग : हजारीबाग जिले के दारू प्रखंड के इरगा निवासी मनोज कुमार लगातार 10 वर्षों से विक्षिप्तों और असहायों सेवा कर रहे हैं। मनोज को शुरू से ही सामाजिक कार्यों में रुचि थी। साथ ही मनोज विक्षिप्तों और असहाय लोगों की सेवा कर अपने आप को धन्य समझते हैं ।

अगर शरीर में किसी तरह का जख्म या घाव रहता है तो उसे प्राथमिक इलाज करवा देते हैं। मनोज ने बताया कि विक्षिप्तों और गरीबों की सेवा 2015 से लगातार कर रहे हैं । अभी तक 250 से अधिक विक्षिप्तों की सेवा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि जब वे ऐसे लोगों की सेवा करते हैं तो उन्हें बहुत ही सुकून मिलता है |

उनकी संस्था “जीवन — सेवा ही धर्म है” में उनके साथ कई लोग जुड़े हुए हैं , जिसमें मुख्य रूप से उनका बेटा, बक्सीडीह निवासी के दिनेश पासवान, सुरेंद्र पासवान और उपेंद्र पासवान के अलावे कई अन्य लोग भी मनोज के साथ उनके सेवा कार्यों में सहयोग करते हैं ।
मनोज कुमार समाज सेवा के प्रति कृत संकल्प हैं लेकिन उनके पास संसाधनों की कमी है ।
यदि आप भी समाज सेवा में रुचि रखते हैं तो आप मनोज को 9430321720 नंबर पर फोनपे , गूगल पे के द्वारा सहयोग कर सकते हैं ।
मनोज को उनके नेक कार्यों के लिए उन्हें कई संस्थाओं के द्वारा अनेकों बार सम्मानित किया जा चुका है ।
मनोज समाज सेवी होने के साथ-साथ एक बहुत ही अच्छे कलाकार भी हैं, वे बड़े-बड़े मंचों का मंच संचालन भी करते हैं ।
https://chat.whatsapp.com/GPVSxk0fZqiBY2yKPTZsed?mode=ems_copy_t






