झुमरा तिलेया बीडीजेजे कॉलेज के सामने सांवलिया विजन का भव्य उद्घाटन, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया शुभारंभ

आलोक राज की रिपोर्ट

05 नवंबर 2025

हजारीबाग: झुमरा तिलेया स्थित बीडीजेजे इंटर कॉलेज के सामने “सांवलिया विजन” नामक प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन आज सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और व्यवसायिक समुदाय के कई लोग मौजूद रहे।

Alok Raj

उद्घाटन समारोह में विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के प्रतिष्ठानों के खुलने से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे बल्कि लोगों को उच्च स्तर की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी। उन्होंने संस्थान के संचालक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

संचालक ने बताया कि सावलिया विजन में ग्राहकों को आधुनिक तकनीक से युक्त आंखों की जांच और उच्च गुणवत्ता वाले चश्मे सुलभ दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि, युवा समाजसेवी और आम जनता ने बड़ी संख्या में भाग लिया। समारोह के अंत में मिठाई वितरण कर सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

https://chat.whatsapp.com/GPVSxk0fZqiBY2yKPTZsed?mode=ems_copy_t

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *