सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम प्रक्रिया में हो रही देरी पर विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल

पोस्टमार्टम प्रक्रिया को समयबद्ध और सुचारू बनाने की मांग, ताकि शोकग्रस्त परिवारों को अनावश्यक प्रतीक्षा और परेशानी से मिल सके राहत।

Alok Raj | Managing Editor | HF News 24 |

09 November 2025

हजारीबाग: सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम प्रक्रिया में हो रही लगातार देरी पर हजारीबाग के विधायक  प्रदीप प्रसाद  ने पहल की है। उन्होंने रविवार को उपायुक्त  शशि प्रकाश सिंह  से दूरभाष पर विस्तृत बातचीत कर इस गंभीर समस्या के त्वरित समाधान की मांग की।

विधायक ने कहा कि पोस्टमार्टम जैसी संवेदनशील प्रक्रिया में समय की देरी पीड़ित परिवारों के दर्द को और बढ़ा देती है। उन्होंने आग्रह किया कि  पोस्टमार्टम कक्ष का संचालन प्रतिदिन सुबह 8 बजे से नियमित रूप से शुरू  किया जाए, ताकि शोकग्रस्त परिवारों को अनावश्यक इंतज़ार और परेशानियों से राहत मिल सके।

प्रदीप प्रसाद ने कहा कि सदर अस्पताल जिले का सबसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है, और यहां आने वाले हर व्यक्ति को  समय पर और संवेदनशील सेवा  मिलना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि प्रशासनिक तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण से सुधार लाना बेहद जरूरी है, ताकि लोगों का भरोसा व्यवस्था पर कायम रहे।

विधायक ने विश्वास जताया कि उपायुक्त के हस्तक्षेप से शीघ्र ही ठोस कदम उठाए जाएंगे। इससे न केवल सदर अस्पताल की कार्यप्रणाली में सुधार होगा, बल्कि जनसामान्य का विश्वास भी और अधिक मजबूत होगा।

https://chat.whatsapp.com/GPVSxk0fZqiBY2yKPTZsed?mode=ems_copy_t

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *