DaruHazaribagh

ग्रामीण छात्रों के लिए बड़ी सौगात — श्री नारायणन अकैडमी का सैटेलाइट ऑफिस दारु चौक में संचालित

श्री नारायणन अकैडमी सुल्तानी बड़वार दारु का पहला सैटेलाइट एडमिशन एवं सूचना कार्यालय दारु चौक स्थित माँ दुर्गा कॉम्प्लेक्स (पुराना दुर्गा मंडप) में शुरू किया गया। अब नामांकन, प्रवेश जानकारी और अन्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। अभिभावकों और छात्रों में उत्साह।

Barkatha

बरकठा अंचल कार्यालय ने जारी किया आम इश्तिहार — सूर्यकुंड मेले की तैयारी शुरू

बरकठा अंचल कार्यालय हजारीबाग ने सूर्यकुंड मेला 2026 हेतु स्टॉल/डाक नीलामी के लिए आम इश्तिहार जारी किया है। न्यूनतम सुरक्षा जमा राशि ₹2,68,709 और डाक की प्रारंभिक राशि ₹4,03,171 तय की गई। नीलामी 16 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे अंचल कार्यालय में संपन्न होगी।

Hazaribagh

वन-भूमि घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई — चार आरोपी हिरासत में, 73 नामजदों पर गिरफ्तारी की तलवार तेज

हजारीबाग वन-भूमि खरीद-बिक्री घोटाले में ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। कांड संख्या 11/25 में नामजद 73 आरोपियों में से चार को हिरासत में लिया गया। मामले में पूर्व DC विनय चौबे, कारोबारी विनय सिंह और पूर्व CO शैलेश कुमार भी आरोपित हैं। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Jharkhand

ED समन अवहेलना मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रांची एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी

हाईकोर्ट के आदेश के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को रांची के MP-MLA कोर्ट में ED समन अवहेलना मामले में पेश हुए। दो मुचलके दाखिल किए गए और अदालत ने अगली सुनवाई 12 दिसंबर निर्धारित की। यह मामला झारखंड की राजनीति और न्याय व्यवस्था के लिए अहम माना जा रहा है।

Ranchi

झारखंड में ठंड का कहर तेज — 18 जिलों में शीतलहर अलर्ट

झारखंड में कड़ाके की ठंड का प्रकोप बढ़ा, मौसम विभाग ने 18 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया। पाला्मू सबसे ठंडा जिला रिकॉर्ड, कई स्थानों पर तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक कम। कोहरा, पाला और ठंडी हवाओं से जनजीवन प्रभावित, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और प्रशासन ने लोगों से सावधानी रखने की अपील की।

Ranchi

अमन साहू गैंग के कुख्यात सहयोगी मयंक सिंह के खिलाफ ATS ने दायर की चार्जशीट

झारखंड ATS ने अमन साहू गैंग के कुख्यात सहयोगी मयंक सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। मयंक पर हत्या के प्रयास, हथियार तस्करी, रंगदारी वसूली, साजिश रचने और विदेशी नेटवर्क से अपराध संचालित करने सहित UAPA की गंभीर धाराएँ लागू की गई हैं। यह मामला झारखंड में संगठित अपराध पर बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

Ranchi

RIMS की 10 एकड़ जमीन पर अवैध कब्ज़ा

रांची स्थित RIMS की लगभग 10 एकड़ जमीन पर वर्षों से चले आ रहे अवैध कब्जे को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने प्रशासन को 72 घंटे के भीतर सभी अतिक्रमण हटाने और परिसर को खाली कराने का आदेश दिया है। नोटिस जारी होते ही कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है और RIMS व पुलिस प्रशासन सक्रिय मोड में आ गया है।

Dhanbad

धनबाद में भूमिगत गैस रिसाव से हड़कंप

धनबाद के केंदुआडीह क्षेत्र में भूमिगत खदान से जहरीली गैस के रिसाव से दो महिलाओं की मौत हो गई और दर्जनों लोग बीमार हो गए। प्रशासन ने हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजने की तैयारी शुरू की, जबकि स्थानीय लोगों ने सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

Daru

दारू में अवैध मेडिकल दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी—खराब दवाइयाँ जब्त, कई दुकानदारों में मचा हड़कंप

दारू में अवैध मेडिकल दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी—खराब दवाइयाँ जब्त, कई दुकानदारों में मचा हड़कंप

Jharkhand

PESA कानून पर झारखंड हाईकोर्ट का कड़ा रुख

झारखंड हाईकोर्ट ने पेसा कानून लागू करने में देरी पर सख्त रुख अपनाया। सरकार से स्पष्ट समयसीमा मांगी। खनन पर रोक जारी, अगली सुनवाई 17 दिसंबर।