क्राइम कंट्रोल पर हजारीबाग एसपी का कड़ा संदेश — “जनता से जुड़ें, सूचना तंत्र मजबूत करें”
हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित क्राइम रिव्यू मीटिंग में सभी थाना प्रभारियों को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सामाजिक पुलिसिंग, जनसंपर्क और सूचना तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया।

