दारू पंचायत में दिखा जोश, युवाओं और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी
आलोक राज| प्रबंध संपादक| HF News 24
हजारीबाग (दारू):
झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25वें वर्ष पर आयोजित राज्यव्यापी “झारखंड महोत्सव” के तहत दारू पंचायत भवन परिसर में सोमवार, 11 नवंबर को “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, युवाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लेकर उत्साह और एकता का message दिया।
दौड़ की शुरुआत दारू पंचायत भवन से हुई, जिसमें पंचायत मुखिया सुनील कुमार, बासोबार वार्ड सदस्य महेंद्र सिंह, सुलतानी वार्ड सदस्य दिलीप कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में झारखंड की पहचान, संस्कृति और गौरव के प्रति गहरा उत्साह दिखाई दिया।
पंचायत मुखिया सुनील कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि
“झारखंड महोत्सव हमारे राज्य की संघर्ष, पहचान और विकास यात्रा का प्रतीक है। रन फॉर झारखंड जैसे कार्यक्रम हमें एकजुट होकर राज्य के भविष्य को और बेहतर बनाने का संकल्प दिलाते हैं।”
दौड़ समाप्त होने के बाद प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया और पंचायत परिसर “जय झारखंड” के नारों से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने राज्य की एकता, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम एक सकारात्मक ऊर्जा और सामुदायिक एकजुटता का प्रतीक बनकर समाप्त हुआ।
https://chat.whatsapp.com/GPVSxk0fZqiBY2yKPTZsed?mode=ems_copy_t






