सेवा ही धर्म है संस्था ने दारू बक्सीडीह में किया कंबल वितरण, ठंड में मिला गरीबों को सहारा

प्रबंध संपादक आलोक राज HF NEWS 24

दारू बक्सीडीह में सेवा ही धर्म है संस्था की ओर से मंगलवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए संस्था के सदस्यों ने ग्रामीणों तक पहुँचकर कंबल बांटे।

कार्यक्रम का नेतृत्व मनोज राम ओर सनोज सागर ने किया। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और असहाय परिवारों की मदद करना संस्था का मूल उद्देश्य है। मनोज राम ने बताया कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को ऐसे कार्यों में आगे आना चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान न हो।

स्थानीय लोगों ने संस्था की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयास से जरूरतमंदों को वास्तविक राहत मिलती है। संस्था आगे भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *