कानून का कड़ा पंजा! इक़बाल हुसैन की टीम ने डिस्ट्रेस वारंट वाले किशुन राम को दबोचा

प्रबंध संपादक आलोक राज-HF NEWS 24

दारू (हजारीबाग) – भरण-पोषण वाद संख्या 124/16 में जारी डिस्ट्रेस वारंट के आधार पर दारू थाना पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त किशुन राम, पिता मुंशी रविदास, शिलाडीह निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अदालत द्वारा जारी आदेश का महीनों से पालन न होने पर दारू थाना ने विशेष टीम गठित की। थाना प्रभारी मोहम्मद इक़बाल हुसैन के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को उसके घर शिलाडीह से पकड़ लिया।

थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की नेतृत्व क्षमता दिखाई दी असरदार

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहम्मद इक़बाल हुसैन की सक्रियता, संवेदनशील मामलों में तत्परता और कानून-व्यवस्था के प्रति सजग दृष्टिकोण साफ दिखाई दिया।

स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इक़बाल हुसैन की टीम यूं ही नहीं जानी जाती— समय पर कार्रवाई, सटीक रणनीति और कोर्ट के आदेशों का सम्मान, उनकी कार्यशैली की पहचान बन चुकी है।

थाना प्रभारी ने कहा—
न्यायालय के आदेशों का पालन कराना हमारी जिम्मेदारी है। भरण-पोषण से जुड़े मामलों में पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है।

पीड़ित पक्ष को मिलेगा न्याय का भरोसा

इस कार्रवाई से भरण-पोषण जैसे संवेदनशील मामलों में न्याय की प्रक्रिया मजबूत हुई है। पुलिस की तेजी से पीड़ित परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद भी बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *