हजारीबाग में नकली अंग्रेजी शराब का विशाल जखीरा बरामद
चौपारण थाना क्षेत्र के टांड़डीह गाँव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर नकली अंग्रेजी शराब के बड़े जखीरे का खुलासा किया। 332 पेटी शराब, लग्ज़री वाहन, नकली स्टिकर-सील जब्त किए गए और 8 युवकों को गिरफ्तार किया गया। शराब को बिहार में खपाने की साजिश की जांच जारी है।

