शिक्षा विभाग ने किया अंतर-जिला तबादला , हजारीबाग को मिले 56 शिक्षक
शिक्षा विभाग ने मानवीय आधार पर बीमार और महिला शिक्षकों का अंतर-जिला स्थानांतरण किया है। हजारीबाग को 56 शिक्षक मिले। स्थानांतरण से वरीयता प्रभावित होगी, जबकि पेंशन लाभ पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पदस्थापन दिसंबर के प्रथम सप्ताह में संभावित।

