रांची RIMS परिसर में बड़ी कार्रवाई: 30 से अधिक अवैध निर्माण ध्वस्त
रांची RIMS परिसर में हाईकोर्ट के आदेश पर चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान प्रशासन ने 30 से अधिक अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चली कार्रवाई के बाद परिसर को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करने की प्रक्रिया जारी है।

