हज़ारीबाग : झारखंड राज्य स्तरीय दिशा समिति के माननीय सदस्य देवेश तिवारी के आज हज़ारीबाग आगमन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। जगह-जगह स्वागत एवं अभिनंदन का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर देवेश तिवारी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं गति सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी जनता के हित में कार्य करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को गंभीरता से उठाने और आम लोगों तक योजनाओं की सही जानकारी पहुँचाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने संगठन की मजबूती एवं क्षेत्र के विकास को लेकर अपने विचार भी साझा किए।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोक जनशक्ति पार्टी के हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष दिलीप पासवान, जिला उपाध्यक्ष पिंटू कुमार साव, कटकमसांडी प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, कटकमदाग प्रखंड अध्यक्ष जागेश कुमार, इचाक प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पासवान, भाजपा नेता मनोज कुमार साव, तुलसी कुमार गुप्ता, बबलू यादव, पंकज कुमार, राकेश कुमार एवं राहुल कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
HF News 24




